गाजियाबाद में बिना कपड़ों के नदी किनारे मिली महिला की बॉडी से मचा हड़कंप, हाथ पर बने हैं ऐसे टैटू

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद की गंगा नहर में चितोड़ा पुल के पास एक 35 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिला है. महिला के हाथों पर बने 'Mummy and Papa' और 'P' अक्षर के टैटू से उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है. पुलिस जांच जारी है.

Ghaziabad Crime News

यूपी तक

25 Apr 2026 (अपडेटेड: 25 Apr 2026, 05:36 PM)

follow google news

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गंगा नहर से एक महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया. चितोड़ा रेलवे पुल के पास तैरते मिले इस शव को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. शव बुरी तरह से सड़ चुका था जिसे देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

शव मिलने से इलाके में फैली दहशत

शुक्रवार को चितोड़ा रेलवे पुल के पास नहर में शव होने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. सहायक पुलिस आयुक्त (मोदीनगर) भास्कर वर्मा ने बताया कि शव बिना कपड़ों के था और काफी गल चुका था. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शव कहीं ऊपर के इलाकों से बहकर यहां तक पहुंचा है. पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की मृत्यु करीब 8 से 10 दिन पहले हुई होगी.

टैटू से सुलझ सकती है गुत्थी

मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. लेकिन पुलिस को उसकी शिनाख्त के लिए कुछ अहम सुराग मिले हैं. महिला के एक हाथ पर 'Mummy and Papa' लिखा हुआ टैटू है. जबकि दूसरे हाथ पर अंग्रेजी का अक्षर 'P' गुदा हुआ है. पुलिस इन टैटू को ही पहचान का मुख्य आधार मानकर काम कर रही है. साक्ष्य के तौर पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है ताकि परिजन उसकी पहचान कर सकें.

पुलिस की जांच 

पुलिस की टीम अब आसपास के थानों और पड़ोसी जिलों में पिछले 10 दिनों के भीतर दर्ज हुई महिलाओं की गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि टैटू के निशान के आधार पर उन परिवारों से संपर्क किया जा रहा है जिनकी बेटियां या महिलाएं लापता हैं. एसीपी भास्कर वर्मा ने साफ किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों पर भी काम कर रही है ताकि कातिलों तक पहुंचा जा सके.