मऊ सड़क हादसे में स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, जोरदार टक्कर में मां-बेटे और पिता समेत 5 की मौत

दुर्गाकिंकर सिंह

25 Apr 2026 (अपडेटेड: 25 Apr 2026, 11:33 AM)

Mau Road Accident: मऊ के दोहरीघाट में हाईवे पर स्कॉर्पियो और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Mau Accident

Mau Accident

Google CTA

Mau Road Accident: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर बरसातपुर अहिरानी गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रेलर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी हाईवे से बेहद तेज रफ्तार में गुजर रही थी. तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी भिड़ंत हो गई.टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए. स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल पर चारों तरफ चीख-पुकार मच गई थी जिसे सुनकर आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े.

राहत और बचाव कार्य

सूचना मिलने पर दोहरीघाट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. मृतकों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है.

पुलिस की शुरुआती जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रहे हैं. शुरुआती पड़ताल में यह आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही ही इस बड़े हादसे का मुख्य कारण रही. फिलहाल, ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना का सटीक कारण साफ हो सके.