Deoria News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लड़की नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई. उसकी पहचान के लिए पुलिस को ड्रोन कैमरा तक उड़ाना पड़ा, मगर उसने चेहरा ढक रखा था. करीब दो से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने लाउडस्पीकर मंगवाया और उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लड़की ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़ गई.माइक से लगातार समझाने के बाद लड़की को नीचे उतार लिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
सड़क किनारे टावर पर चढ़ी लड़की
मामला लार थाना क्षेत्र के पटनेजी का है. शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे लगे एक मोबाइल टावर पर लड़की चढ़ गई. वह ऊपर पहुंचकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी करने और उसी के साथ रहने की जिद करने लगी. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. सूचना पुलिस को दी गई तो लार थाना प्रभारी राकेश सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने काफी देर तक लड़की को समझाने और नीचे आने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही.
पहचान के लिए पुलिस ने उड़ाया ड्रोन
लड़की टावर के काफी ऊंचे हिस्से पर पहुंची थी. उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरा उड़ाया, लेकिन उसने अपना चेहरा ढक रखा था. पुलिस ने लगभग दो से ढाई घंटे तक लगातार प्रयास किया. इसके बाद लाउडस्पीकर मंगाया गया और माइक के जरिए लड़की को समझाया गया. पुलिस ने उसकी हर बात मानने और समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया. काफी समझाने के बाद लड़की नीचे उतरने के लिए तैयार हुई.
बोली- ब्वॉयफ्रेंड से शादी करनी है
नीचे उतरने के बाद लड़की ने पुलिस को अपने प्यार संबंध के बारे में बताया. उसने कहा कि वह मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है. लड़की के मुताबिक, उसके परिवार ने उस युवक के खिलाफ 30 अगस्त को लार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. उसने पुलिस को बताया कि इस मामले में उसका बयान भी दर्ज हो चुका है. इसके बावजूद वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर उसके साथ रहना चाहती है.
ब्वॉयफ्रेंड पर पहले से दर्ज है मुकदमा
पुलिस के अनुसार, लड़की जिस युवक के साथ रहना चाहती है, उसके खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया गया है. सीओ गौरव सिंह ने बताया, “आरोपी/ब्वॉयफ्रेंड इसे लेकर गया था, इस मामले में मुकदमा लिखा गया था. शुक्रवार को यह टावर पर चढ़ गई. फिलहाल इसे उतरवाया गया और घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया.” पुलिस के मुताबिक, इसी मामले के बाद लड़की ब्वॉयफ्रेंड के पक्ष में खड़ी होकर उससे शादी करने की मांग कर रही थी.
समझाने के बाद नीचे उतरी
करीब दो से ढाई घंटे की कोशिश के बाद पुलिस आखिरकार लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही. पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया और उसकी बात सुनी, जिसके बाद उसने टावर से नीचे आने का फैसला किया. इस दौरान मौके पर काफी हलचल रही और पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह भी पढें: विनोद साहनी की हत्या के बाद यूपी में गरमाई राजनीति, क्या अब पूर्वांचल में बदलेगी निषाद पॉलिटिक्स?
ADVERTISEMENT











