बागपत में जवान युवती को लड़कों ने बोला- चाची I LOVE YOU!, वो भड़क गई फिर शुरू हुई असली कहानी

Baghpat News: बागपत के बड़ौत में दिल्ली हाईवे पर महिलाओं से छेड़खानी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने शराब के नशे में 'चाची आई लव यू' जैसे भद्दे कमेंट्स किए थे.

Baghpat News

मनुदेव उपाध्याय

27 Apr 2026 (अपडेटेड: 27 Apr 2026, 11:45 AM)

follow google news

Baghpat News: बागपत के बड़ौत-दिल्ली हाईवे पर शराब के नशे में चूर चार युवकों को सड़क पर फिल्मी हीरो बनना भारी पड़ गया. अस्पताल से घर लौट रही महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स और 'चाची आई लव यू' कहना इन मनचलों को इतना महंगा पड़ा कि उनकी रोमांटिक फिल्म की एंडिंग सीधे थाने के लॉकअप में हुई.

यह भी पढ़ें...

हाईवे पर रोमियो राइडर्स का हुड़दंग

घटना उस वक्त की है जब एक परिवार अस्पताल से दवाई लेकर रिक्शे से घर लौट रहा था. तभी वैगनआर कार में सवार चार युवक उनके पास आए और खिड़की नीचे कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे. पीड़ित महिला के मुताबिक, आरोपियों ने पहले 'चाची आई लव यू' बोलकर फब्तियां कसीं और फिर कुछ दूर आगे जाकर रास्ता रोक लिया. आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने महिलाओं की तरफ अश्लील इशारे और भद्दे कमेंट्स भी किए.

डायल 112 ने बिगाड़ा सारा खेल

मनचलों को लगा था कि महिलाएं डरकर चुप रह जाएंगी, लेकिन पीड़िता ने तुरंत मोबाइल निकाला और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी. जैसे ही पुलिस के सायरन की आवाज गूंजी, चारों आरोपियों के चेहरे उतर गए. पुलिस ने मौके पर दबिश देकर शुभम, विक्रांत और विनीत समेत तीन आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी मौका देखकर फरार हो गया.

कार में मिली शराब, उतरा हीरो बनने का भूत

पुलिस ने जब आरोपियों की कार की तलाशी ली, तो अंदर से शराब की बोतलें बरामद हुईं. साफ था कि आरोपी नशे में धुत होकर सड़क पर गुंडागर्दी कर रहे थे. जो युवक थोड़ी देर पहले हाईवे पर सीना तानकर बदतमीजी कर रहे थे, वे थाने पहुंचते ही पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे और अपनी गलती की माफी मांगने लगे.

'हमने तुरंत सबक सिखाया'

पीड़िता ने बताया, "हम नर्सिंग होम से लौट रहे थे, तभी इन लोगों ने बदतमीजी शुरू कर दी. इन्होंने बहुत गंदी बातें कहीं और आगे रुककर हमारा रास्ता भी रोका. हमने बिना डरे पुलिस को फोन किया और इन्हें पकड़वा दिया." फिलहाल पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

यहां देखें वीडियो