नाजिया की मौत के बाद कब्र से निकाली गई उसकी बॉडी, बड़ी बहन ने शादाब खान को लेकर जो बताया वो सुन हर कोई चौंका

अखिलेश कुमार

30 Apr 2026 (अपडेटेड: 30 Apr 2026, 02:36 PM)

kaushambi crime news: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक युवती की मौत का मामला अब गंभीर और रहस्यमय मोड़ ले चुका है. जिलाधिकारी के आदेश पर 9 दिन पहले दफनाए गए नाजिया के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

kaushambi crime news

kaushambi crime news

Google CTA

kaushambi crime news: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक युवती की मौत का मामला अब गंभीर और रहस्यमय मोड़ ले चुका है. जिलाधिकारी के आदेश पर 9 दिन पहले दफनाए गए नाजिया के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से यह मामला काफी चर्चा में आ गया है.

यह भी पढ़ें...

बहन के आरोप से खुला मामला

यह मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव का है. बता दें कि मृतका नाजिया की बहन वाफिया ने 24 अप्रैल को जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच की मांग की थी.शिकायत में बताया गया कि 20 अप्रैल को नाजिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, इसके बाद गांव के ही शादाब खान उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. लेकिन 21 अप्रैल को बिना परिवार को सूचना दिए शव को दफना दिया गया.प्रेम प्रसंग और जहर की आशंका

मृतका की बहन ने आरोप लगाया है कि नाजिया की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. उसने आशंका जताई कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है और युवती की मौत जहर खाने से हुई है. वहीं परिवार का कहना है कि बिना सूचना शव को दफनाना पूरे मामले को और संदिग्ध बनाता है.

मोबाइल रिकॉर्डिंग से बढ़ा शक

मामले में नया मोड़ तब आया जब बहन को नाजिया के मोबाइल फोन में कई ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलीं. इन रिकॉर्डिंग में नाजिया और शादाब खान के बीच बातचीत दर्ज है, जिससे पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे.इन ऑडियो के सामने आने के बाद आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा. यह भी संभावना है कि युवती ने खुद जहर खाया या उसे जहर देकर हत्या की गई हो.

डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए. इसके तहत 29 अप्रैल को नायब तहसीलदार ओमप्रकाश और पश्चिम शरीरा थाना प्रभारी हरीश तिवारी पुलिस टीम के साथ कब्रिस्तान पहुंचे.अधिकारियों की मौजूदगी में नाजिया के शव को कब्र से बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सीओ सदर शिवाक सिंह ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.