Mathura News: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय मंडी चौराहा, कृष्णा नगर सहित विभिन्न स्थानों पर एकत्र हुए श्रमिकों को साफा पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने, उन्हें न्याय दिलाने तथा शासन से आवश्यक संरक्षण दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करने का संकल्प लिया.
ADVERTISEMENT
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद राजमिस्त्री और बेलदारों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं लोकमान्य तिलक, लाला लाजपत राय, पंडित जवाहरलाल नेहरू और नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने हमेशा मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद की और उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा. उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने भी ब्रिटिश शासन द्वारा लाए गए पब्लिक सेफ्टी बिल और ट्रेड डिस्प्यूट एक्ट का विरोध किया था. धनगर ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में मजदूर वर्ग के अधिकारों का हनन हो रहा है और उन्हें शोषण का सामना करना पड़ रहा है.
श्रमिकों के शोषण के लिए सरकार और कॉरपोरेट पूंजी ज़िम्मेदार
वरिष्ठ मजदूर नेता कामरेड शिवदत्त चतुर्वेदी ने मई दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए असंगठित और ठेका श्रमिकों के शोषण के लिए सरकार और कॉरपोरेट पूंजी की मिलीभगत को जिम्मेदार ठहराया.
श्रमिकों से एकजुट रहने का आह्वान
इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, सौरभ चतुर्वेदी, बलवीर प्रधान, आदित्य तिवारी (एडवोकेट), मोहित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अशोक निषाद, विनोद दिवाकर, हर्ष चौरसिया, अप्रितम सक्सेना, रमेश कश्यप, करन निषाद, ललिता देवी, मंजु, सुरेश शर्मा, नोहवत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. सभी ने मजदूर दिवस के महत्व बताते हुए श्रमिकों से एकजुट रहने का आह्वान किया.
ADVERTISEMENT









