UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर से करवट ले चुका है. अक्सर मई के महीने में लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ता है. लेकिन मई के पहले हफ्ते की शुरूआत बारिश के साथ हुई है. यूपी में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहावना बन चुका है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो 2 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि 3 मई से मौसम फिर से बदल जाएगा. ऐसे में लोगों को एक बार फिर से बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर अलर्ट किया गया है.
ADVERTISEMENT
किन जिलों में होगी बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 2 मई 2026 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभाग में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है. यहां के जिलों में फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. पश्चिमी यूपी के उलट पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभाग में 2 मई को वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर और मिर्जापुर जैसे जिलें में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग की चेतावनी
राहत की बात यह है कि 2 मई के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है. मौसम संबंधी स्थिति फिलहाल सामान्य बनी रहेगी.हालांकि 3 मई से प्रदेश में मौसम का मिजाज और बदल सकता है. पश्चिमी यूपी में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं 4 मई से हवाओं की रफ्तार बढ़ सकती है और झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी/घंटा की गति से चल सकती हैं.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष पाण्डेय ने लिखा है.)
ADVERTISEMENT









