UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और चिलचिलाती लू के बीच आज राहत की बूंदें गिरने वाली हैं. आसमान से बरसती आग और 45-47 डिग्री के टॉर्चर से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने बारिश और आंधी तूफान का 'येलो अलर्ट' जारी किया है. आज यानी 30 अप्रैल को बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे तपती धरती को बड़ी ठंडक मिलेगी.
ADVERTISEMENT
60 किमी/घंटा की रफ्तार से आएगी 'आंधी'
मौसम विभाग के अनुसार, आज कुछ जिलों में हवा की रफ्तार काफी खतरनाक रहने वाली है. यहाँ 40-50 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलेंगी, जो झोंकों में 60 किमी/घंटा तक पहुँच सकती हैं. इन क्षेत्रों में शामिल हैं:
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर एवं आसपास के क्षेत्र.
वहीं, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं का असर इन जिलों में दिखेगा
आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास के क्षेत्र.
मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश का अलर्ट
आज प्रदेश के एक बड़े हिस्से में बादलों की आवाजाही रहेगी. मौसम विभाग ने निम्नलिखित जिलों में बिजली गिरने (वज्रपात) और बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है:
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्र.
सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज हवाओं और मेघगर्जन के समय सतर्क रहें. विशेषकर बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में शरण न लें. इस बदलाव से पिछले एक सप्ताह से जारी जानलेवा गर्मी से आम जनमानस को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT









