बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: मुंह पर केक लगाने पर 3 युवकों को गोली मारने वाला जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर, इंस्पेक्टर असलम घायल

मुकुल शर्मा

30 Apr 2026 (अपडेटेड: 30 Apr 2026, 09:03 AM)

UP News: यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में हुए तिहरे हत्या कांड का मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है.

Bulandshahr, Bulandshahr news, Bulandshahr police, Bulandshahr viral news, up news

UP News

Google CTA

UP News: यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में हुए तिहरे हत्या कांड का मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है. पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी को मार गिराया है. इस दौरान पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है. स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर मौ.असलम और हेड कांस्टेबल मोहित मलिक गोली लगने से घायल हुए हैं और दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने आरोपी जीतू सैनी के कब्जे से दो पिस्टल, एक तमंचा व जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस बरामद किया है. आपको बता दें कि बुलंदशहर के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के ढाकर रोड सिकंदरपुर के निकट ये मुठभेड़ हुई है.

ट्रिपल मर्डर का था मुख्य आरोपी

बुलंदशहर के खुरजा में 25-26 अप्रैल की रात बर्थडे पार्टी के दौरान मुंह पर केक लगाने को लेकर 3 युवकों की हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे. पुलिस ने मुख्य आरोपी जीतू सैनी के ऊपर 50 हजार का इनाम रखा था.

हुआ क्या था?

पुलिस के अनुसार, खुर्जा क्षेत्र के एक जिम में जीतू नामक व्यक्ति अपना जन्मदिन मना रहा था. पार्टी के दौरान जीतू का मनीष नामक युवक से केक लगाने को लेकर छोटा सा विवाद हो गया. विवाद बढ़ते ही जीतू ने गुस्से में आकर मनीष, उसके चचेरे भाई अमर दीप और भतीजे आकाश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीनों मौके पर ही मर गए. इस कांड से हड़कंप मच गया था. इस मामले में इससे पहले भी एक आरोपी का हाफ एनकाउंटर पुलिस कर चुकी थी. अभी कुछ आरोपी फरार भी चल रहे हैं.