कवि यादव के डीजे की तेज आवाज से साबिर अली की 150 मुर्गियां मर गईं! अब उसने DJ मालिक के साथ ये किया

UP News: सुल्तानपुर से अजीब मामला सामने आया है. यहां डीजे की आवाज से 150 मुर्गियां मर गईं. पीड़ित ने अब ये कदम उठाया है.

UP News

नितिन श्रीवास्तव

30 Apr 2026 (अपडेटेड: 30 Apr 2026, 09:48 AM)

follow google news

UP News: यूपी के सुल्तानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां बारात में आए डीजे की तेज आवाज के चलते मुर्गियों की मौत हो गई. पीड़ित पोल्ट्री फार्म संचालक ने पुलिस से गुहार लगाई तो पुलिस ने खुद ही मामले का संज्ञान लेकर आरोपी डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें...

साबिर अली की मुर्गियां मरी

दरअसल ये मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव से सामने आया है. इसी गांव के रहने वाले बब्बन विश्वकर्मा की बेटी का बीते 25 अप्रैल को विवाह था. गांव में कुड़वार थाना क्षेत्र के राम भद्र पुरवा गांव से बारात आई हुई थी. इसी दौरान गांव के साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के सामने से तेज आवाज में डीजे निकला तो पोल्ट्री फार्म में अफरा तफरी मच गई. 

पोल्ट्री फार्म संचालक का दावा है कि डीजे की तेज आवाज के चलते मुर्गियां दहशत में आ गई, जिसमें 140 मुर्गियों ने दम तोड़ दिया. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. 

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर थाने के उप निरीक्षक भरत सिंह ने बताया, कुड़वार थाना क्षेत्र के परसीपुर के रहने वाले डीजे संचालक कवि यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.