वह यहां दबंग की तरह आए थे, लेकिन... वोटिंग के बाद TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने यूपी के IPS अजय पाल शर्मा के लिए कहे अपशब्द!

IPS Ajay Pal Sharma News: फालता से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने पुलिस ऑब्जर्वर IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि दबंग बनकर आने वाले 4 तारीख के बाद डॉग की तरह लौटेंगे.

Photo: Jahangir Khan and IPS Ajay Pal Sharma

यूपी तक

30 Apr 2026 (अपडेटेड: 30 Apr 2026, 09:15 AM)

follow google news

IPS Ajay Pal Sharma News: पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान जुबानी जंग अब मर्यादा की सीमाएं लांघने लगी है. फालता विधानसभा क्षेत्र में पुलिस ऑब्जर्वर IPS अजय पाल शर्मा और TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच की तल्खी अब एक बड़े विवाद में तब्दील हो गई है. मतदान के दिन जहांगीर खान ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, उसने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है.

यह भी पढ़ें...

वोटिंग करने के बाद जहांगीर खान ने एक बेहद विवादित बयान दिया है. अपने बूथ पर मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए जहांगीर खान ने चुनाव आयोग द्वारा तैनात पुलिस ऑब्जर्वर IPS अजय पाल शर्मा को सीधे निशाने पर लिया. उन्होंने तीखे लहजे में कहा, "वह (IPS अजय पाल शर्मा) यहां एक 'दबंग' की तरह आए थे, लेकिन 4 तारीख के बाद एक डॉग की तरह वापस लौटेंगे."

'पुष्पा झुकेगा नहीं' जहांगीर खान का कड़ा रुख

वोटिंग के दौरान केंद्रीय बलों की भारी मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए जहांगीर खान ने आरोप लगाया कि इस बार चुनाव में जुल्म की सारी हदें पार कर दी गई हैं. उन्होंने कहा, "हमने पहले भी चुनाव कराए हैं, लेकिन इस बार केंद्रीय बलों ने जिस तरह का दमन किया है, वह किसी युद्ध से भी बदतर है. हालांकि, नतीजों से सब कुछ साफ हो जाएगा." फिल्मी अंदाज में अपनी बात रखते हुए उन्होंने आगे कहा, "मैंने पहले भी कहा था 'पुष्पा झुकेगा नहीं.' जो आदमी डर गया, वो समझो मर गया."

इलाके में है तनाव का माहौल!

IPS अजय पाल शर्मा अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं और उनके आने के बाद से ही इलाके में प्रशासनिक सख्ती बढ़ गई थी, जिसे लेकर जहांगीर खान लगातार हमलावर रहे हैं. इस ताजा बयान के बाद पुलिस और टीएमसी उम्मीदवार के बीच की तनातनी और ज्यादा बढ़ गई है. अब देखना यह होगा कि चुनाव आयोग इस अभद्र टिप्पणी पर क्या संज्ञान लेता है.

ये भी पढ़ें: फालता में TMC के जहांगीर खान की सीट पर चल रही थी वोटिंग, तभी IPS अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में हो गया लाठीचार्ज!