बंगाल चुनाव में IPS अजय पाल शर्मा ले रहे कड़क एक्शन, यूपी में उनके छोटे भाई हैं इसे जिले के DM

IPS Ajay Pal and IAS Amit Pal News: जानें आईपीएस अजय पाल शर्मा के आईएएस भाई अमित पाल के बारे में. लुधियाना के रहने वाले ये दो भाई कैसे यूपी प्रशासन में अपनी धाक जमाए हुए हैं.

तस्वीर में IPS अजय पाल और IAS अमित पाल

हर्ष वर्धन

29 Apr 2026 (अपडेटेड: 29 Apr 2026, 05:24 PM)

follow google news

IPS Ajay Pal and IAS Amit Pal News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तपिश के बीच इस समय एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है  IPS अजय पाल शर्मा. चुनाव आयोग द्वारा ऑब्जर्वर बनाए गए अजय पाल शर्मा अपने सख्त फैसलों और एक्शन मोड के कारण चर्चा के केंद्र में हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' आईपीएस की दहशत से अपराधी कांपते हैं, उनके सगे भाई भी उत्तर प्रदेश प्रशासन की रीढ़ हैं? जी हां, आज हम आपको रूबरू करा रहे हैं दो ऐसे भाइयों से, जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं (IAS और IPS) में जगह बनाई है.

यह भी पढ़ें...

कौन हैं IAS अमित पाल?

आईपीएस अजय पाल शर्मा के छोटे भाई अमित पाल साल 2016 बैच के यूपी कैडर के IAS अधिकारी हैं. मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले अमित पाल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद MBBS की डिग्री हासिल की. यानी वे पेशे से एक डॉक्टर भी हैं. 28 अक्टूबर 2025 से अमित पाल उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में DM के रूप में तैनात हैं. इससे पहले वे नगर आयुक्त और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

चर्चा में क्यों हैं IPS अजय पाल शर्मा?

वहीं दूसरी ओर, उनके भाई अजय पाल शर्मा इस समय पश्चिम बंगाल में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. यूपी कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अजय पाल को उनकी कड़क कार्यशैली के लिए जाना जाता है. यूपी में अपनी तैनाती के दौरान अजय पाल शर्मा ने अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई. उनके नाम दर्जनों एनकाउंटर दर्ज हैं, जिसके चलते उन्हें यूपी का 'सिंघम' भी कहा जाता है.

डायमंड हार्बर जैसी संवेदनशील सीटों पर ऑब्जर्वर के रूप में तैनात अजय पाल शर्मा ने चुनावी धांधली रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं. हाल ही में टीएमसी उम्मीदवारों के साथ उनकी तीखी बहस और मैदान पर उतरकर लाठीचार्ज का नेतृत्व करने वाली तस्वीरों ने उन्हें फिर से नेशनल हेडलाइंस में ला दिया है.

ये भी पढ़ें: जिस TMC के जहांगीर खान को IPS अजय पाल ने दी थी चेतावनी, उसी की सीट पर भारी बवाल! BJP का आरोप- 'EVM में बटन जाम कर दिया'