UP Rain Alert: अगले 48 घंटे बेहद भारी, इन 4 जिलों में तो जमकर होगी बारिश; 24 शहरों में बिजली गिरने का खतरा

यूपी तक

• 07:00 AM • 04 Jul 2026

UP Rain Update: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है. मौसम विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में मानसून तेजी से आगे बढ़ चुका है और अगले दो दिनों तक स्थितियां इसके और मजबूत होने के लिए बिल्कुल अनुकूल हैं.

UP Tak
Google CTA

UP Rain Update: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है. मौसम विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में मानसून तेजी से आगे बढ़ चुका है और अगले दो दिनों तक स्थितियां इसके और मजबूत होने के लिए बिल्कुल अनुकूल हैं. 

यह भी पढ़ें...

आज यानी 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

आज मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के नीचे बताए गए जिलों और उनके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की सबसे ज्यादा संभावना जताई गई है:

  • सोनभद्र
  • महोबा
  • झांसी
  • ललितपुर

इन जिलों में बिजली गिरने और मेघगर्जन का अलर्ट 

बारिश के साथ-साथ इन जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है-

  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर
  • सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर
  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ
  • बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर
  • जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के क्षेत्र.

कल किस जिले में तापमान सबसे ज्यादा और सबसे कम रहा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. राज्य भर में कल सबसे ज्यादा गर्मी फतेहगढ़ में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 40.2°C रहा. 

इसके अलावा वाराणसी (BHU) में 39.3°C और बस्ती में 39.0°C तापमान रिकॉर्ड किया गया. रात के समय सबसे ज्यादा ठंडक फतेहपुर में रही, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 21.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है.

मौसम विभाग की सलाह

भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए लोग खराब मौसम के दौरान सुरक्षित पक्के मकानों में आश्रय लें, पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और जलभराव वाले निचले इलाकों से दूर रहें.