UP Monsoon: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज होती दिख रही है. मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 4 जुलाई के लिए सूबे के कई हिस्सों में मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, कल प्रदेश के बुंदेलखंड से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल आशंका है.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग ने जिन क्षेत्रों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है, उनकी पूरी लिस्ट नीचे दी गई है:
इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना (येलो अलर्ट)
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश के निम्नांकित जिलों और उनके आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना सबसे अधिक है:
- सोनभद्र
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
इन जिलों में बारिश के साथ मेघगर्जन और आसमान बिजली का खतरा
भारी बारिश के साथ-साथ मौसम विभाग ने प्रदेश के एक बड़े हिस्से में तेज बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है:
बुंदेलखंड और मध्य यूपी: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर.
पूर्वांचल: सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रवि दास नगर.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर.
मौसम विभाग ने इन सभी जिलों और इनके आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और विशेष रूप से आकाशीय बिजली चमकने के समय पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण लेने से बचें.
ADVERTISEMENT











