UP Train News: रेल यात्रियों की भारी भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है. रेलवे प्रशासन ने कई रूटों पर चल रही स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे हजारों मुसाफिरों को कन्फर्म टिकट के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा.
ADVERTISEMENT
इस फैसले के बाद अब जबलपुर से अयोध्या धाम, प्रयागराज से दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) और मदार जं. से पटना के बीच सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले कई महीनों तक बर्थ की टेंशन नहीं होने वाली है. रेलवे ने इन गाड़ियों के फेरे बढ़ा दिए हैं, जिससे त्योहारी सीजन और छुट्टियों में सफर करने वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है.
इन ट्रेनों के बढ़े फेरे
1. जबलपुर-अयोध्या धाम-जबलपुर विशेष गाड़ी (01705/01706)
जबलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 01705 अब 29 दिसंबर 2026 तक हर मंगलवार को चलेगी . वहीं अयोध्या धाम से वापसी में गाड़ी संख्या 01706 अब 30 दिसंबर 2026 तक हर बुधवार को उड़ान भरेगी . दोनों दिशाओं में इस ट्रेन के 24-24 फेरे बढ़ाए गए हैं .
2. प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल (04123/04124)
प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 04123 अब 5 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक हर रविवार और बुधवार को चलेगी . वापसी में दिल्ली से प्रयागराज आने वाली गाड़ी संख्या 04124 अब 6 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी .
इस ट्रेन में यात्रियों के आराम के लिए स्लीपर के 9, सामान्य के 9, एसी तृतीय के 1 और एसी प्रथम सह तृतीय का 1 कोच शामिल रहेगा .
मदार जं.-पटना-मदार जं. स्पेशल का नया टाइम-टेबल और ठहराव
गाड़ी संख्या 09601 (मदार से पटना) अब 16 जुलाई से 24 सितंबर 2026 तक हर गुरुवार को 11 फेरे लगाएगी . वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09602 (पटना से मदार) 17 जुलाई से 25 सितंबर 2026 तक हर शुक्रवार को 11 फेरे चलेगी .
इसके अलावा यह गाड़ी किशनगढ़, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, ईदगाह, इटावा, दिलदारनगर, रघुनाथपुर और दानापुर स्टेशनों पर भी दोनों दिशाओं में रुकेगी. तो देर किस बात की, अगर आप भी इन रूटों पर यात्रा करने वाले हैं, तो फौरन अपना टिकट बुक करें और आरामदायक सफर का आनंद लें!
ADVERTISEMENT











