UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के कई नए हिस्सों में आगे बढ़ चुका है और अगले दो दिनों में इसके पूरे प्रदेश को कवर करने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल हैं.
ADVERTISEMENT
2 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक इलाकों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है.
बारिश किन किन जिलों में होगी?
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर (भदोही), मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आस-पास के क्षेत्र में भी बारिश होने की संभावना है.
इन जिलों आएगी आंधी
मौसम विभाग ने बताया कि आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर में बादल गरजने के साथ आंधी आने की संभावना है.
वहीं, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, शाहजहांपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन और आस-पास के इलाके में भी तेज हवाएं चलेंगी.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मध्य भाग पर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. साथ ही पंजाब से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन जा रही है.
इन वेदर सिस्टम्स के कारण यूपी में आने वाले दिनों में मानसून बेहद सक्रिय रहेगा. 3 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र भी बनने जा रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी.
ADVERTISEMENT










