UP Weather Update: यूपी में 2 जुलाई को 40/KM की रफ्तार से आएगा आंधी-तूफान... इन 25+ जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश

हर्ष वर्धन

• 06:28 PM • 01 Jul 2026

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून की एंट्री के बाद गर्मी से बड़ी राहत! मौसम विभाग ने कल यानी 2 जुलाई को प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश और 22 जिलों में 50 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी है. देखें अपने जिले का मौसम और पूरी लिस्ट.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम ने अब यू-टर्न ले लिया है. भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने बताया है कि मॉनसून की यूपी में एंट्री के बाद लोगों को कुछ हद तक चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है. बारिश का दौर यूपी में शुरू हो गया है. 1 जुलाई को भी यूपी में बादल जमकर बरसे थे. इस बीच मौसम विभाग ने अपना लेटेस्ट अनुमान जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाते हुए बताया कि कल यानी 2 जुलाई को यूपी में 24 जिलों में भारी बारिश, 22 जिलों में झोंकदार हवाओं का अलर्ट और कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. 

यह भी पढ़ें...

किन जिलों में होगी भारी बारिश?

मौसम विभाग ने बताया है कि कल यानी 2 जुलाई को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है. 

इन जिलों में है झोंकदार हवाएं चलने का अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में झोंकदार हवाएं चलने का अलर्ट है. इन हवाओं की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर/घंटे तक जा सकती है. 

पिछले 24 घंटे में कहां और कैसी बारिश हुई?

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान यूपी के दोनों मौसम संभागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी रिकार्ड की गई. प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन और तेज झोंकेदार हवाएं चलीं. इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं लू की स्थिति बनी रही, जो अब समाप्त होने की प्रबल संभावना है.