अयोध्या राम मंदिर में हो रही थी लाखों की चोरी? मंदिर खातों में प्रतिदिन जमा होने वाली राशि बढ़ी, बैंक कर्मियों सहित इन लोगों से पूछताछ

आशीष श्रीवास्तव

04 Jul 2026 (अपडेटेड: 04 Jul 2026, 01:08 PM)

Ram Mandir Donation Theft: SIT ने जांच में बड़ा खुलासा किया है. जानकारी के मुताबिक चोरी का मामला सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट के बैंक खातों में प्रतिदिन जमा होने वाली राशि बढ़ गई है. SIT ने बैंक कर्मियों से पूछताछ के बाद जरूरी दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शूरू कर दी है.

Ram Mandir Latest Update

Ram Mandir Latest Update

Google CTA

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर एसआईटी ने अपनी जांच में बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि चोरी का खुलासा होने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के बैंक खातों में जमा होने वाली रकम अचानक काफी बढ़ गई है. एसआईटी ने बैंक कर्मचारियों से पूछताछ कर कई जरूरी दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं, जिससे इस मामले में जल्द ही कुछ बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें...

खातों में रोज जमा रकम बढ़ी

अयोध्या में चोरी का मामला सामने आने से पहले राम मंदिर ट्रस्ट के एसबीआई (SBI) और पीएनबी (PNB) बैंक खातों में प्रति दिन करीब 16 से 18 लाख रुपये जमा होते थे. लेकिन मंदिर में चोरी का खुलासा होने के बाद इन खातों में प्रति दिन जमा होने वाली राशि बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार यह राशि बढ़कर 24 से 26 लाख रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गई है.

रोज होती थी लाखों की चोरी

बैंक खातों में पैसों के इस बड़े अंतर को देखकर एसआईटी को शक है कि पहले हर दिन लगभग 6 से 8 लाख रुपये की चोरी हो रही थी. एसआईटी ने पैसों के इस भारी अंतर को अपनी जांच का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है और अब इसकी गहराई से पड़ताल की जा रही है.

बैंक कर्मियों से एसआईटी की पूछताछ

इस बड़े मामले में एसआईटी ने एसबीआई बैंक के मैनेजर सहित कुल 10 बैंक कर्मचारियों से कड़ी पूछताछ की है. पूछताछ के बाद जांच टीम ने बैंक के लेनदेन और हिसाब-किताब से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं और अब इनकी बारीकी से जांच की जा रही है.

दो से तीन लोगों पर शक

जानकारी के मुताबिक अब तक की गई पूछताछ में एसआईटी ने दो से तीन लोगों की भूमिका काफी संदिग्ध पाई है. एसआईटी अब इन संदिग्ध लोगों की सभी गतिविधियों की बहुत ही विस्तार से जांच कर रही है ताकि इस पूरे मामले की सच्चा सामने आ सके.