जिस TMC के जहांगीर खान को IPS अजय पाल ने दी थी चेतावनी, उसी की सीट पर भारी बवाल! BJP का आरोप- 'EVM में बटन जाम कर दिया'
Ajay Pal vs Jahangir Khan: पश्चिम बंगाल के फलता में बीजेपी उम्मीदवार ने EVM बटन जाम करने का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा और टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान के बीच तीखी जुबानी जंग जारी है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में जहांगीर खान और IPS अजय पाल शर्मा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान फालता विधानसभा सीट हॉट-स्पॉट बन गई है. यहां मतदान के दिन (आज यानी 29 अप्रैल) न केवल ईवीएम (EVM) में छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं, बल्कि TMC उम्मीदवार जहांगीर खान और पुलिस ऑब्जर्वर IPS अजय पाल शर्मा के बीच चल रही 'जुबानी जंग' ने सियासी माहौल को गरमा दिया है.