UP Weather Update: यूपी में 30 अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: यूपी मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को बांदा, प्रयागराज, कानपुर और आगरा समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है. अपने जिले का हाल जानिए.

UP Weather Update

यूपी तक

29 Apr 2026 (अपडेटेड: 29 Apr 2026, 07:24 PM)

follow google news

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. कल यानी 30 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. चिलचिलाती धूप की जगह अब बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाएं लेने वाली हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें...

60 किमी/घंटा की रफ्तार से आएगी 'आंधी'

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में हवा की रफ्तार काफी तेज रहने वाली है. यहां 40-50 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलेंगी, जो झोंकों में 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं. इन क्षेत्रों में शामिल हैं:

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर एवं आसपास के क्षेत्र.

वहीं, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं का असर इन जिलों में दिखेगा

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास के क्षेत्र.

इन जिलों में मेघगर्जन और बिजली गिरने के साथ बारिश की है संभावना

कल प्रदेश के एक बड़े हिस्से में बादलों की आवाजाही रहेगी और बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने निम्नलिखित जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है:

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्र.

सावधानी बरतने की अपील

तेज हवाओं और मेघगर्जन को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. विशेषकर वज्रपात के समय पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में न रहने की सलाह दी गई है. इस बदलाव से पिछले एक सप्ताह से जारी 45-47 डिग्री वाली गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.