UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, अगले 7 दिनों के मौसम को लेकर IMD ने दी ये चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली जिसके बाद कई जिलों में भीषण बारिश हुई. सुबह जहां तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा था, वहीं दोपहर बाद नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली.

UP Weather Update

यूपी तक

• 04:48 PM • 30 Apr 2026

follow google news

UP Weather Update: यूपी में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली जिसके बाद कई जिलों में भीषण बारिश हुई. सुबह जहां तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा था, वहीं दोपहर बाद नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली. मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी थी कि राज्य के विभिन्न जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बता दें पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के चलते वातावरण में अस्थिरता बनी है जिससे यह अचानक मौसम परिवर्तन देखने को मिला.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

गाजियाबाद, नोएडा और बागपत समेत कई जिलों में अचानक बदले मौसम के बीच तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली. कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बाद इस बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है और तापमान में गिरावट के कारण मौसम सुहावना हो गया है. कानपुर में भी देर रात से तेज हवाओं का दौर जारी रहा, जिसके बाद सुबह आंधी और काले बादलों के बीच बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया.



आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में 30 अप्रैल को बारिश के बाद 1 और 2 मई को मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. हालांकि 3 मई से दोबारा छिटपुट बारिश शुरू होगी जो 6 मई तक जारी रह सकती है. वहीं पूर्वी यूपी में राहत के आसार कम हैं. 30 अप्रैल से लेकर 6 मई तक लगातार अलग-अलग दिनों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है.

मई के पहले हफ्ते में कैसा रहेगा हाल?

1 मई से 3 मई के बीच मौसम में थोड़ी शांति रहेगी और कोई बड़ी चेतावनी नहीं है. लेकिन 4 मई से मौसम फिर करवट लेगा. 4 और 5 मई को 40-50 किमी/घंटा और 6 मई को 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली चमकने का पूर्वानुमान है.