एटा में छेड़छाड़ की शिकायत करना पीड़ित परिवार को पड़ा काफी भारी, उनके साथ हद पार कर दी गई

देवेश सिंह

30 Apr 2026 (अपडेटेड: 30 Apr 2026, 01:36 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करना पीड़ित परिवार को भारी पड़ गया.

Etah, Etah news, Etah crime, Etah crime news, up news, up crime, एटा, छेड़छाड़

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करना पीड़ित परिवार को भारी पड़ गया. शिकायत दर्ज कराकर लौट रहे परिवार पर दबंगों ने हमला बोल दिया, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के पास पहुंचना पड़ा भारी

बताया जा रहा है कि थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव में कुछ दबंगों द्वारा किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई थी. जब परिजनों ने इसका विरोध किया और न्याय के लिए थाने पहुंचे तो मामला और ज्यादा बिगड़ गया. थाने से शिकायत कर लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

हमले में परिवार के 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग बेखौफ होकर मारपीट कर रहे हैं. इस घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सीओ क्या बोले?

इस पूरे मामले को लेकर नीतीश गर्ग (सीओ सकीट) ने बताया, घटना संज्ञान में है. जांच जारी है. दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.