UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. प्रदेश के हजारों स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े टीचर्स और प्रिंसिपल के पदों को भरने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज को कुल 23,213 रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया है. बता दें कि इस कदम से राज्य के लाखों अभ्यर्थियों को लंबे समय से चल रहे शिक्षक भर्ती के इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT
शिक्षा निदेशालय ने भेजा अधियाचन
शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कार्यालय की ओर से 14 मई को यह अधियाचन औपचारिक रूप से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजा गया है. इसमें प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े प्रिंसिपल, हेड मास्टर और कई शिक्षण पदों को शामिल किया गया है.
कुल 23,213 पदों पर होगी भर्ती
प्रिंसिपल: 1502 पद
हेड मास्टर: 1003 पद
स्पोक्स पर्सन: 2705 पद
असिस्टेंट टीचर: 16114 पद
संबद्ध प्राइमरी के सहायक अध्यापक: 1889 पद
ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की प्रक्रिया जारी
शिक्षा विभाग ने बताया है कि एनआईसी लखनऊ पर विकसित ई-अधियाचन पोर्टल पर इन सभी रिक्त पदों को ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रया भी अलग से चल रही है. इससे भर्ती प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी और डिजिटल बनाया जाएगा.
शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा फायदा
उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली यह भर्ती राज्य के लाखों छात्रों और बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत फायदेमंद होगी. अभी कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, जिसकी वजह से एक ही शिक्षक को कई विषय पढ़ाने पड़ते हैं. इसका असर छात्रों की पढ़ाई और उनके नतीजों पर भी पड़ रहा है.
अब इस भर्ती के बाद स्थिति में सुधार होगा. छात्रों को हर विषय के लिए अलग और नियमित शिक्षक मिल सकेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई बेहतर होगी. इसके साथ ही, प्रधानाचार्यों की नियुक्ति से स्कूलों की व्यवस्था और अनुशासन भी मजबूत होगा.
ADVERTISEMENT









