RBI Grade B Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए RBI में बड़ा अवसर, इस डेट से पहले करें अप्लाई

RBI Grade B Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड बी ऑफिसर के 60 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

निष्ठा ब्रत

• 03:27 PM • 13 May 2026

follow google news

RBI Grade B Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है. आरबीआई ने ग्रेड बी ऑफिसर के कई  पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेड बी ऑफिसर के कुल 60 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इनमें ऑफिसर ग्रेड B (जनरल) के लिए 40 पद तय किए गए हैं. वहीं, ऑफिसर ग्रेड B DEPR के लिए 10 पद और ऑफिसर ग्रेड B DSIM के लिए भी 10 पद आरक्षित किए गए हैं.

यह भी पढ़ें...

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

ऑफिसर ग्रेड B (जनरल) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. हालांकि एससी,  एटी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है.

वहीं DEPR पद के लिए उम्मीदवार के पास इकोनॉमिक्स, फाइनेंस, PGDM या MBA में पोस्ट ग्रेजुएशन होना जरूरी है. DSIM पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्टैटिस्टिक्स या मैथमेटिक्स विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

अगर आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी मिलेगी.

आवेदन शुल्क की जानकारी

इस भर्ती प्रक्रिया में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये तय किया गया है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से खुद आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को भर्ती पोर्टल पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉगिन कर जरूरी जानकारी भरनी होगी. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट किया जा सकेगा. भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना भी जरूरी होगा.

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएट युवाओं के लिए जूनियर क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, अभी करें आवेदन