SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कनकरेंट ऑडिटर के पदों पर भर्ती शुरू, 80000 तक मिलेगी सैलरी

यूपी तक

• 12:31 PM • 16 May 2026

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कनकरेंट ऑडिटर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 11 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

UP Tak
Google CTA

SBI Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले प्रोफेशनल्स के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी पाने का एक शानदार मौका सामने आया है। बैंक ने कनकरेंट ऑडिटर के कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक व पात्र उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 11 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

आयु सीमा से जुड़ी शर्तें

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 14 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 63 साल तय की गई है. इस भर्ती में किसी भी प्रकार की आयु में छूट प्रदान नहीं की जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को तय  आयु सीमा का पालन करना जरूरी होगा.

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को उनके पद और ग्रेड के आधार पर सैलरी दी जाएगी .

MMGS-III ग्रेड: इस श्रेणी के लिए चुने गए प्रोफेशनल्स को हर महीने 45000 रुपये की सैलरी दी जाएगी. 

SMGS-IV ग्रेड: इस स्तर पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को प्रति माह 50000 रुपये की सैलरी मिलेगी . 

SMGS-V ग्रेड: इस ग्रेड के तहत आने वाले पदों के लिए 65000 रुपये मासिक वेतन तय किया गया है.

TEGS-VI ग्रेड: सबसे उच्च स्तर यानी इस श्रेणी के चयनित अधिकारियों को 80000 रुपये सैलरी दी जाएगी.

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा.  वहां होमपेज पर उपलब्ध संबंधित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक को ओपन करके मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरनी हिंगी.  डिटेल्स भरने के बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को पोर्टल पर अपलोड करना होगा.आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिकॉर्ड के लिए भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: यूपी में तूफान ने तोड़े सभी रिकॉर्ड! 130 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं ने मचाई तबाही, 117 लोगों की चली गई जान