SECR Apprentice Railway Recuirtment: रेलवे में 1644 पदों पर निकली डायरेक्ट भर्ती, बिना परीक्षा दिए 10वीं पास को मिलेगी नौकरी

SECR Apprentice Railway Recruitment: रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने ट्रेड अप्रेंटिस के 1644 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को कोई परीक्षा नहीं देनी होगी.

Railway Jobs

यूपी तक

14 May 2026 (अपडेटेड: 14 May 2026, 01:49 PM)

follow google news

SECR Apprentice Railway Recruitmentभारतीय रेलवे में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 2026-27 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में कुल 1644 पद भरे जाएंगे. खास बात यह है कि इसके लिए कोई परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. भर्ती के तहत फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मैकेनिक, स्टेनो समेत कई ट्रेड में नियुक्तियां की जाएंगी.

यह भी पढ़ें...

भर्ती के लिए आयु सीमा और योग्यता क्या है?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. 10वीं में कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए. साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड का ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. आवेदन करने वाले की उम्र कम से कम 15 साल और ज्यादा से ज्यादा 24 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी. 


बिना परीक्षा होगा चयन

इस परीक्षा में भर्ती के लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए 10वीं के नंबर और ITI को नंबरों को बराबर महत्व दिया जाएगा. दोनों के औसत प्रतिशत के आधार पर इसे तैयार किया जाएगा. इसके आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.   

ध्यान रखें ये तारीखें 

ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू हो चुका है जो 4 जून को बंद हो जाएगी. 

ऐसे करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं. 
इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें. 
इसके बाद से जॉब से जुड़ी लिंक पर जाएं और अप्लाई पर क्लिक करें. 
मांगी गई सारी जानकारी सबमिट करें और इसके बाद फॉर्म भी सबमिट कर दें.