प्रयागराज की शक्ति दुबे ने IAS की परीक्षा में टॉप करते ही सबसे पहले किया ये काम

हर्ष वर्धन

• 06:09 PM • 22 Apr 2025

UPSC Topper Shakti Dubey Interview: UPSC 2024 टॉपर शक्ति दुबे ने ANI से बातचीत में बताया कि रिजल्ट आने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने पिता को फोन किया. बलिया की रहने वाली शक्ति ने पांचवें प्रयास में पहला स्थान हासिल किया है. जानिए उनकी पूरी कहानी.

Shakti Dubey

Shakti Dubey

Google CTA

UPSC Topper Shakti Dubey Interview: मंगलवार को जैसे ही संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित किए वैसे ही प्रयागराज की शक्ति दुबे सोशल मीडिया पर छा गईं. यूट्यूब से लेकर फेसबुक और X से लेकर इंस्टाग्राम पर सब जगह शक्ति दुबे का नाम छाया हुआ है. शक्ति दुबे ने जो किया है, उसे हर कोई हासिल नहीं कर पाता है. मालूम हो कि सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणामों में शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया है. इस बीच खुद शक्ति दुबे ने बताया है कि परीक्षा टॉप करने के बाद उन्होंने सबसे पहला काम क्या किया?

यह भी पढ़ें...

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में शक्ति दुबे ने बताया, "ये मेरी काफी सालों की मेहनत है. मुझे थोड़ी देर के लिए विश्वास नहीं हो रहा था.  पिछले साल साक्षात्कार के बाद मैं कट ऑफ से 12 अंक से चूक गई थी. मैंने कभी नहीं सोचा था कि रैंक 1 आएगी...परिणाम आने के बाद सबसे पहले मैंने पापा को फोन किया फिर अपनी मां को फोन किया...ये मेरा पांचवा प्रयास था."

कौन हैं शक्ति दुबे?

शक्ति दुबे मूल रूप से बलिया जिले की रहने वाली हैं, लेकिन उनका परिवार फिलहाल प्रयागराज के यमुनापार इलाके के सोमेश्वर नगर में रहता है. उनके पिता देवेंद्र दुबे, प्रयागराज पुलिस में डीसीपी ट्रैफिक के पेशकार हैं. शक्ति तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की संतान हैं. शक्ति ने अपनी स्कूली पढ़ाई प्रयागराज के एसएमसी घूरपुर से की और फिर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी किया, जिसमें उन्होंने टॉप किया. इसके बाद बीएचयू, वाराणसी से बायोकैमिस्ट्री में एमएससी किया. साल 2018 से उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और तीसरे प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर टॉप किया. 

ये भी पढ़ें: IAS टॉपर प्रयागराज की शक्ति दुबे से मॉक इंटरव्यू में पूछे गए थे कौन-कौन से सवाल? उनका जवाब देखिए

क्या था शक्ति का ऑप्शनल सब्जेक्ट?

एक मॉक इंटरव्यू में शक्ति ने बताया कि उन्होंने UPSC में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध (PSIR) को वैकल्पिक विषय (Optional Subject) के रूप में चुना था. शक्ति दुबे का मॉक इंटरव्यू विस्तार से देखने के लिए यहां क्लिक करें.