'यात्रा पुनः आरम्भ होगी...' कमिश्नर मुरादाबाद के X हैंडल पर IAS आंजनेय सिंह की ओर से दिया गया कोई हिंट?

यूपी तक

• 12:55 PM • 25 Aug 2026

मुरादाबाद के कमिश्नर रहे सिक्किम कैडर के IAS आंजनेय कुमार सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति समाप्त हो गई है. 7 बार सेवा विस्तार मिलने के बाद 8वीं बार मंजूरी न मिलने पर उन्हें मूल कैडर के लिए रिलीव कर दिया गया है. उनकी जगह IAS संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया कमिश्नर बनाया गया है. विदाई पर 'Commissioner Moradabad' के X हैंडल से शेयर किया गया भावुक पोस्ट वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

IAS Aunjaneya Kumar Singh

IAS Aunjaneya Kumar Singh

Google CTA

साल 2021 से मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर रहे आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्‍त अब खत्‍म हो गई है. आंजनेय सिंह की जगह IAS संगीता सिंह को मुरादाबाद के नए कमिश्नर का चार्ज मिला है. IAS आंजनेय सिंह वापस अपने मूल कैडर सिक्किम लौट गए हैं. इस बीच Commissioner Moradabad ऑफिशियल X हैंडल से एक भावुक पोस्ट किया गया है.  ऐसा माना जा रहा है कि ये पोस्ट IAS आंजनेय सिंह की ओर से किया गया है. 

यह भी पढ़ें...

पोस्ट में कही गई ये बात

Commissioner Moradabad के X हैंडल से 24 अगस्त को 3:11 AM पर पोस्ट कर कहा गया, "मार्च, 2021 में यह यात्रा आरम्भ हुई थी. अब इस यात्रा को विराम देने का समय है. यह यात्रा का अंत नहीं. समय के किसी क्षण में यह यात्रा पुनः आरम्भ होगी. समय के उस क्षण तक के लिए.... अलविदा!! ज़िंदगी का स्वागत करते रहिए, और.... किताबें पढ़ते रहिए..." इस पोस्ट में हिंदी साहित्य के महान कवि अज्ञेय की कविता भी शेयर की गई है. 

मालूम हो कि आंजनेय सिंह लंबे समय से उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर थे. उनका कार्यकाल खत्म होता रहा, मगर राज्य में उनकी जरूरत बनी रही. केंद्र से उन्हें एक के बाद एक सात बार सेवा विस्तार मिला. इसी दौरान वह मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी संभालते रहे. हालांकि, इस बार कहानी आगे नहीं बढ़ी. 8वीं बार सेवा विस्तार को मंजूरी नहीं मिली. कार्यकाल पूरा होने के बाद वह छुट्टी पर चले गए थे. अब उन्हें मूल कैडर राज्य के लिए रिलीव कर दिया गया है. यानी उत्तर प्रदेश में उनकी लंबी पारी यहीं खत्म हो गई.

ये भी पढ़ें: कभी अखिलेश यादव तो कभी आजम खान से टकराने वाले IAS आंजनेय सिंह फिर आए चर्चा में, क्या है इनकी पूरी कहानी