चर्चा में: कभी मायावती के राइट हैंड रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, क्या 2027 चुनाव में अखिलेश यादव को मिलेगा इससे फायदा?
ADVERTISEMENT
Naseemuddin Siddiqui: नसीमुद्दीन सिद्दीकी जो दशकों तक बसपा के वरिष्ठ नेता रहे अब सपा में शामिल हुए हैं. उन्होंने मायावती के समर्थन में कई विरोधों का सामना किया और बसपा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कांग्रेस में भी कुछ समय बिताने के बाद अब वे अखिलेश यादव के साथ जुड़कर 2027 के चुनाव में संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं.
Naseemuddin Siddiqui: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनावों की बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपने कुनबे को लगातार धार दे रहे हैं. इसी कड़ी में एक ऐसा नाम सपा के साथ जुड़ा है जो कभी बहुजन समाज पार्टी के साम्राज्य का स्तंभ माना जाता था. दशकों तक मायावती के राइट हैंड रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी अब अखिलेश यादव की पार्टी सपा में शामिल हो चुके हैं.