लेटेस्ट न्यूज़

समर्थकों ने किया ऐसा काम, हर कोई हैरान! पीलीभीत से फिर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे वरुण?

13 मार्च को वरुण के जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों ने उनके संसदीय कार्यालय में कुछ ऐसा किया, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Varun Gandhi News: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. ऐसे में 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में हर उम्मीदवार अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गया है. यूपी में कई हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटें हैं, जिनमें पीलीभीत भी शामिल है. वर्तमान में पीलीभीत से वरुण गांधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की टिकट से सांसद हैं. मगर वरुण का पिछले कुछ सालों का सियासी इतिहास टटोला जाए तो पता यही चलेगा कि वह अपनी ही पार्टी पर हमलावर नजर आए थे. वरुण और उनके समर्थकों के कार्यक्रम में न तो भाजपा का झंडा देखने को मिला न ही भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता की तस्वीर. लेकिन 13 मार्च को वरुण के जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों ने उनके संसदीय कार्यालय में कुछ ऐसा किया, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है.