लेटेस्ट न्यूज़

अमरोहा, मुरादाबाद, कन्नौज और पीलीभीत में BSP ने चला ये कार्ड, क्या अखिलेश को होगा नुकसान?

सपा और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन के तले साथ आने पर यह कयास लगाए जा रहे थे कि मुस्लिम वोट ना भटकर अब सीधा इंडिया एलाइंस को फायदा पहुंचाएगा. मगर मायावती का ये गेम प्लान इंडिया एलायंस के मंसूबों पर पानी फेर सकता है...

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: करीब 2 साल पहले हुए उपचुनाव से पहले आजमगढ़ जिला समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ कहा जाता था. मगर इस उपचुनाव में कुछ ऐसा हुआ कि सपा का यह गढ़ ध्वस्त हुआ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने यहां विजय हासिल की. हालांकि यह चुनाव ऐसा था, जहां चर्चा जीतने या हरने वाले उम्मीदवार से ज्यादा सपा और भाजपा में वोटो के अंतर को कम या ज्यादा करने वाले उम्मीदवार की हुई. वह उम्मीदवार थे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गुड्डू जमाली, जिनके चुनाव लड़ने का नतीजा सपा के धर्मेंद्र यादव को भुगतना पड़ा और उन्हें हार मिली.