लेटेस्ट न्यूज़

बिजनौर में मायावती ने कर दिया RLD-BJP के साथ खेल! उतारा जाट प्रत्याशी तो यूं बिगड़ा समीकरण

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी की पूर्व सीएम मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बिजनौर सीट से चौधरी विजेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी की पूर्व सीएम मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बिजनौर सीट से चौधरी विजेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि मेरठ के जलालपुर गांव के रहने वाले चौधरी विजेंद्र सिंह ने हाल ही में लोकदल (हल जोतता किसान) से राष्ट्रीय सचिव के पद से इस्तीफा दिया था. तभी से उनके समाजवादी पार्टी (सपा) या बसपा में जाने के कयास लगाए जा रहे थे. विजेंद्र सिंह लोकदल से जुड़े रहने के दौरान भी बिजनौर में चुनाव की तैयारी कर रहे थे. यहां पर उनके द्वारा लोकदल का एक कार्यालय भी खोला गया था. मगर कुछ ही दिनों में चौधरी विजेंद्र सिंह की 'आस्था' बदल गई और उन्होंने लोकदल को छोड़ते हुए बसपा का दामन थाम लिया.