लेटेस्ट न्यूज़

जेल से छूटे सपा विधायक नाहिद हसन को दिलाई गई विधानसभा सदस्यता की शपथ

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कैराना से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक नाहिद हसन को सोमवार को विधानसभा की सदस्यता की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कैराना से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक नाहिद हसन को सोमवार को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई. हसन गैंगस्टर कानून के तहत एक मामले में इस साल 15 जनवरी से चित्रकूट जेल में बंद थे और उन्‍होंने जेल से ही चुनाव भी जीता था, मगर जेल में होने के कारण वह विधानसभा की सदस्‍यता की शपथ नहीं ले सके थे. इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय से जमानत मिलने पर वह गत शनिवार को जेल से रिहा हुए थे.