लेटेस्ट न्यूज़

PDA की आड़ में दलितों का शोषण कर रही समाजवादी पार्टी...मायावती ने बोला तीखा हमला, ये सब कहा

UP Political News: बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी पर PDA अभियान के बहाने दलितों और मुस्लिमों के शोषण का आरोप लगाया. उन्होंने सपा को स्वार्थी राजनीति करने वाली पार्टी बताया और जनता को सतर्क रहने की सलाह दी.

ADVERTISEMENT

बीएसपी प्रमुख मायावती
बीएसपी प्रमुख मायावती
social share
Google CTA

UP Political News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने गरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर ताखा हमला बोला. मायावती ने सपा पर निशाना साधते हुए पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान की आड़ में राजनीतिक लाभ के लिए दलितों का शोषण करने का आरोप लगाया. उन्होंने यहां तक कहा कि सपा दलितों के वोटों के स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. मायावती ने कहा कि दलितों के साथ-साथ मुस्लिमों को भी सपा के राजनीतिक हथकंडों का शिकार होने से बचना चाहिए.