लेटेस्ट न्यूज़

महराजगंज: कभी भी लंबे समय तक किसी एक दल या नेता के हाथ में नहीं रही सत्ता की चाबी!

यूपी की सियासत में पांच विधानसभा वाले महराजगंज जिले में लोकसभा की भी एक सीट है. सत्रहवीं विधानसभा के चुनाव में पांच में से चार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपी की सियासत में पांच विधानसभा वाले महराजगंज जिले में लोकसभा की भी एक सीट है. सत्रहवीं विधानसभा के चुनाव में पांच में से चार सीट भाजपा ने यहां जीत कर प्रदेश में सत्ता की कमान संभाली. एक सीट कांग्रेस के खाते में गई. लोकसभा में यहां के सांसद पंकज चौधरी भाजपा के टिकट पर छह बार चुनाव जीत चुके हैं. वर्तमान समय में वह केन्द्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री हैं. यहां के सियासत के गलियारों का अतीत देखा जाए तो कभी भी लंबे समय तक किसी एक दल या नेता के हाथ में सत्ता की चाभी नहीं रही है.