लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी चारू चौधरी से जुड़ी वजह से राज्यसभा में वोटिंग नहीं कर पाए जयंत, जानिए ऐसा क्या हुआ

Jayant Chaudhary News: ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023’ पारित होने की वजह से राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी चर्चा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Jayant Chaudhary News: ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023’ पारित होने की वजह से राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. इसकी वजह है कि वोटिंग के दौरान उनका सदन में मौजूद न होना. आपको बता दें कि जयंत का इस महत्वपूर्ण विधेयक की वोटिंग के दौरान सदन में मौजूद न होना विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के लिए एक सेटबेक है. सियासी गलियारों में तो यहां तक चर्चा है कि जयंत अभी भी भाजपा के कॉन्टेक्ट में हैं. वहीं, इस बीच रालोद के प्रवक्ता अनिल दुबे ने वो वजह बता दी है, जिसकी वजह से जयंत सदन में नहीं पहुंच पाए थे.