लेटेस्ट न्यूज़

शपथ पत्र मांग रहा था चुनाव आयोग तो अखिलेश यादव ने भिजवा भी दिया और पावती भी दिखा दी! मचा बवाल

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से शपथपत्र की मांग पर पलटवार करते हुए यूपी में कथित तौर पर वोट कटने के सबूत एक बार फिर से पेश किए हैं. विपक्ष ने इस बार क्या नया दबाव बनाया, इस रिपोर्ट में जानिए.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav news, up news, up politics, CM Yogi, Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath, up vidhan sabha satra
सपा प्रमुख अखिलेश यादव. (Photo: ITG)
social share
Google CTA

चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक लड़ाई में समाजवादी पार्टी ने एक नया सियासी बम फोड़ दिया है. सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक ईमेल किया है. इसमें यूपी के विभिन्न जिलों में मतदाताओं के वोट कटने की शिकायत फिर से की गई है. शिकायत के साथ शपथपत्र भी भेजा गया है. आपको बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के चुनावों से जुड़ी लिस्ट के आंकड़े दिखाकर चुनाव आयोग पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था. इसके बाद चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को ये बात शपथपत्र पर कहने को कहा था. अब सपा ने यही काम यूपी से करके चुनाव आयोग को भेज दिया है. अखिलेश यादव ने इसके बाद चुनाव आयोग पर तंज भी कसा है.