‘अयोध्या की हार और मिल्कीपुर की जीत बराबर…’ अखिलेश यादव ने भाजपा को लेकर ये क्या-क्या बोल दिया?
UP News: मिल्कीपुर में मिली हार के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कई बड़े आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
UP News: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली भाजपा की जीत को लेकर समाजवादी पार्टी चीफ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है. अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव को लूट बताया है और कहा है कि पीडीए (पिछड़ा-दलित और अल्पसंख्यक) के लोग सब देख रहे हैं.
