लेटेस्ट न्यूज़

यूपी BJP अध्यक्ष के लिए आज नामांकन, पंकज चौधरी के नाम पर लग गई अंतिम मुहर? समझिए 2 बजे तक क्या होने वाला है

आज उत्तर प्रदेश बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. बीजेपी मुख्यालय हजरतगंज में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक पंकज चौधरी का नाम इस पद के लिए लगभग तय माना जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Pankaj Chaudhary
Pankaj Chaudhary
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस वक्त का सबसे बड़ा सवाल है कि भारतीय जनता पार्टी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा. सूत्रों के मुताबिक पंकज चौधरी का नाम इस पद के लिए लगभग तय माना जा रहा है. आज शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए औपचारिक घोषणा के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. ऐसे में अगर पंकज चौधरी के अलावा कोई दूसरा नामांकन नहीं होता है तो आज दोपहर 2 बजे तक उनके नाम का अनौपचारिक ऐलान भी हो जाएगा.