अखिलेश यादव को एंटी-ठाकुर कहने वाले धनंजय सिंह कौन हैं? दिलचस्प है उनकी राजनीति में एंट्री की कहानी
धनंजय सिंह का राजनीतिक जीवन जौनपुर के टीडी कॉलेज से शुरू होकर लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से होता हुआ अपराध और सत्ता के गलियारों तक पहुंचा है. उनका करियर जितना लंबा है उतना ही विवादों से भरा भी रहा है. फिलहाल वह कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में नाम उछाले जाने के बाद काफी चर्चा में हैं.
ADVERTISEMENT

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह आजकल कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में नाम उछाले जाने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनका नाम जानबूझकर राजनीतिक साजिश के तहत घसीटा जा रहा है. इस दौरान धनंजय सिंह ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव 'एंटी-ठाकुर' बनने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए उनका नाम बार-बार ले रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अब वह अखिलेश यादव और सपा नेताओं के खिलाफ कोर्ट का रुख करेंगे और उन्हें माफी मांगने पर मजबूर किया जाएगा. बता दें कि धनंजय सिंह का राजनीतिक जीवन जौनपुर के टीडी कॉलेज से शुरू होकर लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से होता हुआ अपराध और सत्ता के गलियारों तक पहुंचा है. उनका करियर जितना लंबा है उतना ही विवादों से भरा भी रहा है.









