लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी में बॉयफ्रेंड मोहित से प्रेग्नेंट होना चाहती थी शादीशुदा अनुपमा! पर इस औरत के साथ बहुत बुरा हो गया

वाराणसी के लक्ष्मणपुर के शारदा विहार कालोनी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुपमा पटेल की हत्या कर दी गई. अनुपमा की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी मोहित यादव और उसकी पत्नी अंजलि चौहान ने मिलकर की है. आरोप है कि अनुपमा मोहित पर अनैतिक संबंध और संतान पैदा करने का दबाव बनाती थी.

ADVERTISEMENT

Varanasi Crime
Varanasi Crime
social share
Google CTA

Varanasi Crime: क्राइम से जुड़ी घटनाएं और किस्से कहानियां आपने खूब सुनी होंगी. लेकिन वाराणसी से सामने आई ये घटना अपराध की दुनिया में शायद ही पहले कभी सुनी गई होगी. ये कहानी है अनुपमा पटेल, मोहित यादव और उसकी पत्नी अंजली की. अनुपमा पटेल एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थीं. शादीशुदा अनुपमा शायद शारदा बिहार कालोनी में अकेले रहती थीं. उनके जीवन में सिर्फ एक चीज की कमी थी वो था बच्चा. इस बीच अनुपमा की मुलाकात मोहित यादव से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ने लगीं और उनके बीच शारिरिक संबंध भी बने. अनुपमा मोहित के साथ प्रेग्नेंट होना चाहती थी. लेकिन मोहित को यह मंजूर नहीं था. आरोप है कि अनुपमा अपने प्रेमी मोहित पर बच्चे को लेकर दबाव बनाने लगी थी. इससे परेशान होकर मोहित ने अपनी पत्नी अंजलि को पूरी सच्चाई बताई जिसके बाद दोनों ने मिलकर अनुपमा को मार डाला.