लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में जेल से छूटकर आए नितिन पर सचिन ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, घर के बाहर का ये मंजर खौफनाक

Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. हत्या के मामले में जेल से छूटकर आए युवक नितिन पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसका खौफनाक वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है.

ADVERTISEMENT

Noida Crime News
Noida Crime News
social share
google news

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक खौफनाक मामला सामने आया है. लुक्सर गांव में नितिन नाम के युवक को उसी के घर के नीचे दिनदहाड़े कुछ बदमाश गोली मारकर फरार हो गए. इस दौरान नितिन बुरी तरह जख्मी होकर गिर पड़ा जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है. ये घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी. नितिन के घर के बाहर हमलावर सचिन और उसके कुछ साथ बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जैसे ही नितिन घर से बाहार निकला उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है.