UPTak Baithak Logo

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर सीएम योगी ने सिंगापुर की धरती से किया बड़ा ऐलान

Noida International Airport Inauguration Update: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर में किया बड़ा ऐलान, अगले महीने पीएम मोदी करेंगे भारत के सबसे बड़े 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) का उद्घाटन.

ADVERTISEMENT

Noida International Airport Inauguration
Noida International Airport Inauguration Update
social share
Google CTA

Noida International Airport Inauguration Update: सिंगापुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज कनेक्टिविटी के मामले में देश का नेतृत्व कर रहा है. मुख्यमंत्री योगी ने गर्व के साथ बताया कि उत्तर प्रदेश अब एक्सप्रेसवे प्रदेश के बाद एयरपोर्ट प्रदेश के रूप में अपनी नई पहचान बना चुका है. इस दौरान उन्होंने जेवर एयरपोर्ट को लेकर भी बड़ी घोषणा की. वहीं, सीएम ने प्रवासियों को राज्य की प्रगति में सहभागी बनने का न्योता भी दिया.