लेटेस्ट न्यूज़

घर में रखे थे पिता मानवेंद्र की बॉडी के टुकड़े फिर भी नाबालिग बेटी 4 दिन करती रही ये सब, लखनऊ कांड में सनसनीखेज अपडेट

Lucknow Crime News: लखनऊ में बेटे अक्षत ने अपने पिता मानवेंद्र सिंह को मार डाला. शव के टुकड़े करके, उसे नीले ड्रम में भर दिए. इसके बाद पिता के लापता होने का ड्रामा रचा. अब मृतक मानवेंद्र सिंह की क्लास-11 की बेटी को लेकर ये पता चला है.

ADVERTISEMENT

Lucknow murder case, Aashiyana police station, son kills father, blue drum body recovery, Manavendra Singh murder, licensed gun shooting, crime news Uttar Pradesh, forensic investigation, family dispute murder
UP News
social share
google news

UP News: लखनऊ के पॉश इलाके आशियाना में रहने वाले वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह की हत्या ने पूरे लखनऊ को हिला कर रख दिया है. दरअसल मानवेंद्र सिंह की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके अपने ही बेटे अक्षत ने कर दी. 21 साल के बेटे अक्षत ने पहले अपने पिता को गोली मारी फिर शव के टुकड़े करके, उसे नीले ड्रम में भर दिए. इसके बाद पिता के गायब होने का ड्रामा रचा और पुलिस में पिता की गुमशुदगी भी दर्ज करवाई. मानवेंद्र सिंह की हत्या 20 फरवरी की सुबह ही कर दी गई थी. मगर इस मामले का खुलासा 23 फरवरी के दिन हुआ और पुलिस ने घर में रखे नीले ड्रम में से मानवेंद्र सिंह के शव के टुकड़े बरामद किए.