कौन हैं रमाशंकर दीक्षित जिन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केस के शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज पर लगाए ये बड़े आरोप
Who is Ramashankar Dixit: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज POCSO केस में नया मोड़ आ गया है. शाहजहांपुर के रमाशंकर दीक्षित ने आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज ने उन्हें अपनी बेटियों के जरिए शंकराचार्य पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाने के लिए भारी रकम का लालच दिया था.
ADVERTISEMENT

Who is Ramashankar Dixit: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. एक तरह जहां पुलिस इस केस से जुड़े सबूत खंगालने में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर एक नए शख्स ने इस पूरे मामले में एक नया मोड़ ला दिया है. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे शाहजहांपुर के रमाशंकर दीक्षित ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. रमाशंकर दीक्षित ने आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज ने उन्हें फोन करके स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ झूठा बयान देने का प्रलोभन दिया था. उनका दावा है कि आशुतोष महाराज ने उन्हें फोन पर कॉल करके अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने के लिए कहा कि वाराणसी के आश्रम में उनकी बेटियों के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट किया गया है. लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि रमाशंकर दीक्षित कौन है?

