BSNL के डायरेक्टर विवेक बंजल के आने की खबर मिलते ही अधिकारियों को मिली अंडरगारमेंट्स से लेकर तौलिया संभालने की जिम्मेदारी
Prayagraj News: BSNL डायरेक्टर विवेक बंजल का प्रयागराज दौरा शाही प्रोटोकॉल वायरल होने के बाद रद्द कर दिया गया है. संगम स्नान के दौरान अंडरगारमेंट्स और तौलिया संभालने के लिए 50 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी. सोशल मीडिया पर फजीहत और भारी विरोध के बाद विभाग ने दौरा निरस्त करने का फैसला लिया.
ADVERTISEMENT
Prayagraj News: क्या आपने कभी सुना है कि किसी सरकारी अफसर के दौरे के लिए 50 से ज्यादा अधिकारियों की फौज सिर्फ इसलिए लगा दी जाए कि उनके अंडरगारमेंट्स और तौलिये का ख्याल रखा जा सके? सुनने में यह किसी रियासत के राजा का प्रोटोकॉल लग सकता है. लेकिन यह हकीकत है सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के एक डायरेक्टर के प्रस्तावित प्रयागराज दौरे की. संगम नगरी में डुबकी लगाने से पहले ही शाही इंतजामों का कच्चा चिट्ठा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद ऐसी किरकिरी हुई कि आनन-फानन में पूरा दौरा ही रद्द करना पड़ा.