Amethi murder case: अमेठी में बातचीत बंद करने पर प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या, नहर किनारे मिला शव; आरोपी हिरासत में
Amethi Crime News: अमेठी के गौरीगंज में प्रेम प्रसंग के चलते 24 वर्षीय युवती की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी सनोज कोरी को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

Amethi Crime News
Amethi Crime News: अमेठी जिले में देर रात एक 24 वर्षीय युवती की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी है. आज सुबह ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गांव के ही रहने वाले आरोपी सनोज कुमार कोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग की वजह से युवती की हत्या हुई है.