PDA के अंबेडकर जयंती प्रोग्राम में सपा नेता इंद्रजीत सरोज-MP बेटे पुष्पेंद्र को पहनाई गई जय भीम वाली टोपी, पलभर में उतार दी
UP News: ये वीडियो है सपा के महा सचिव इंद्रजीत सरोज और उनके सांसद बेटे पुष्पेंद्र सरोज का है. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: पीडीए का नारा देकर इस समय समाजवादी पार्टी दलितों को अपनी तरफ करने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है. अंबेडकर जयंती पर भी सपा चीफ अखिलेश यादव से लेकर सभी सपा सांसद, विधायक और नेता पूरे जोश में दिखे और पूरे उत्साह के साथ अंबेडकर जयंती मनाई. मगर अब एक ऐसी वीडियो सामने आया है, जिसने पीडीए की राजनीति का दावा करने वाली सपा को घेर लिया है.