UPTak Baithak Logo

शनिवार को चुनाव का ऐलान और नामांकन... यूपी BJP अध्यक्ष को लेकर अब ये तस्वीर हुई साफ

इस हफ्ते यूपी बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो सकता है. ऐसी संभावना है कि शनिवार को चुनाव की औपचारिक घोषणा के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. वहीं रविवार को चुनाव के बाद नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है.

ADVERTISEMENT

Who will be UP BJP president
Who will be UP BJP president
social share
Google CTA

Who will be UP BJP President: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सामने आई जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते यूपी बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो सकता है. ऐसी संभावना है कि शनिवार को चुनाव की औपचारिक घोषणा के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. वहीं रविवार को चुनाव के बाद नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है. इस प्रकिया के लिए केंद्र से बड़े नेताओं को लखनऊ पहुंचने के निर्देश भी दे दिए गए हैं. अभी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी हैं.