UPTak Baithak Logo

अखिलेश यादव ने पीडीए में A को अब 'अच्छे अगड़े' कहा, सपा चीफ ने बताया कौन हैं इसमें शामिल

UP News: अखिलेश यादव ने PD-A में 'अच्छा अगड़ा' शब्द जोड़ा. सपा चीफ ने सरकार बनने पर हर साल 40000 रुपये महिलाओं को देने का वादा किया है. बीजेपी यूपी में जल्द घोषित कर सकती है नया प्रदेश अध्यक्ष. रेस में बीएल वर्मा का नाम सबसे आगे.

ADVERTISEMENT

इंडिया टुडे के 'एजेंडा आज तक में अखिलेश यादव.
इंडिया टुडे के 'एजेंडा आज तक में अखिलेश यादव.
social share
Google CTA

UP News: यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' से उत्तर प्रदेश की तीन बड़ी खबरें सामने आई हैं. इंडिया टुडे के 'एजेंडा आज तक' मंच से समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने चर्चित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण में बड़ा विस्तार करते हुए 'अच्छा अगड़ा' शब्द जोड़कर एक नया सियासी विमर्श छेड़ दिया. इन सबके बीच, लखनऊ के बीजेपी दफ्तर में हलचल तेज है. बीएल वर्मा सहित कई बड़े नामों के बीच पार्टी जल्द ही अपना नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने जा रही है.